अररिया : शिक्षा वह शेरनी का दुध जो इसे पियेगा वो दहाड़ेगा -संजीव मिश्रा

 

अररिया*:शिक्षा वह शेरनी की दुध हैं जो इसे पियेगा वो दहारे उक्त बाते पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी श्री संजीव मिश्रा ने शनिवार को मुख्यालय के मदनपुर स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल के पांचवे वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए कहा.
संजीव मिश्रा ने कहा की शिक्षा के बिना मानव जीवन जीना व्यर्थ हैं सबकुछ शिक्षा से ही संभव हैं.
इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत होने से पूर्व लक्ष्य पब्लिक स्कूल के संचालक व निदेशक श्री विजय आनंद ने पनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा को बुके देकर सम्मानित किया वही कार्यक्रम में समाजसेवी त्रिलोकनाथ झा,संजय मिश्रा,अमित अमन,समेत अन्य वक्ता व ग्रामीण मौजूद थें।।

Spread the love