अररिया: जिलाधिकारी ने किया छठ घाट का निरीक्षण ।
अररिया : जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान द्वारा आज छठ पर्व को लेकर नगर परिषद अररिया क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड नहर पुल के पास, त्रिसुलिया घाट नदी, महावीर मंदिर हरियाली घाट एवं फारबिसगंज स्थिति सुल्तान पोखर तथा कोठी हाट नहर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों तक पहुंच पथ, साफ-सफाई, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, गहरे छठ घाटों को चिन्हित करने, आदि को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ पर्व की पूर्व तैयारी को लेकर सभी आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करें।

वही विभागीय निदेश के आलोक में जिलास्तरीय अनुमंडलस्तरीय, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 19.10.2022 (बुधवार) को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों की तैयारी की जाँच किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड के वरीय प्रभारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के मुख्य घाट/नदी/तालाब का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत अपने शहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर, सभी मुख्य घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किया जा रहा है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज द्वारा भी अपने अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य घाट / नदी/तालाब का निरीक्षण किया गया।

