विद्युत चोरी जाँच में गयी विधुत विभाग के अभियंता टीम के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दर्ज

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र सहित प्रखण्ड क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कनीय विद्युत अभियंता सहित छापेमारी दल द्वारा सिमराही वार्ड 7 निवासी विभा देवी के व्यवसायिक परिसर में छापेमारी की गई जहाँ मीटर से पहले सर्विस तार में एबी केबल तार जोड़कर जमीन के नीचे से अपने परिसर में ले गए थे जिससे कि संदेह की स्थिति में जाँच दल द्वारा जाँच की बात कही गयी। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी के पुत्र कमल कुमार यादव द्वारा जांच में बाधा पैदा कर गाली गलौज और धमकी देते हुए मारपीट की गई।मारपीट के क्रम में कमल यादव ने जान से मारने की नीयत से जाँच दल के मानव बल अशोक कुमार का अंडकोश पकड़ कर लटक गया। मौके पर नाजुक स्थिति को देखते हुए कनीय विद्युत अभियंता नीतीश्वर कुमार शर्मा ने तुरन्त ही राघोपुर थानाध्यक्ष को सूचना दिया और राघोपुर थाना की पुलिस बलों की मौजूदगी में जांच हुई। राघोपुर थाना के गश्ती दल के काफी मशक्कत के बाद कमल यादव को कब्जे में लिया गया। जाँच के क्रम में पाया गया कि कमल कुमार यादव द्वारा मुख्य सर्विस तार में एक अन्य लाल रंग का तार जोड़कर मीटर बायपास कर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग किया जा रहा था। इस विद्युत ऊर्जा चोरी से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 2 लाख 41 हजार 406 रुपए की क्षति हुई है। कहा कि आरोपी विभा देवी और उनके पुत्र कमल कुमार यादव के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की जाए।
छापेमारी दल में जेई नितिश्वर कुमार शर्मा, रिजवान अहमद, अभिजीत कुमार राणा, अविनाश कुमार, काली नारायण विश्वास, अशोक कुमार शामिल थे।

Spread the love