जमीनी विवाद में अनमोल गिरफ्तार हुए,भेजे गए जेल”

रिपोर्ट- बिमल भारती, सरायगढ़-भपटियाही

सरायगढ़ ,सुपौल: भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत अंतर्गत सदानंदपुर गांव के वार्ड नंबर 1 में बीते 26 नवंबर की रात हुए जमीनी विवाद के मुख्य आरोपी अनमोल कुमार भारती को भपटियाही थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अनमोल कुमार पर 26 नवंबर की रात सदानंदपुर गांव के रामानंद मेहता के खेत को जबरन जोतने का आरोप है। आरोप है कि अनमोल कुमार उसकी पत्नी रंजना कुमारी, प्रकाश मेहता, राजवती देवी उमेश मेहता कुछ लठैतों को लेकर रात्रि के करीब 8 बजे रामानंद मेहता के खेत को ट्रैक्टर से जोतवा रहे थे। जानकारी मिलने पर रामानंद मेहता अपने भाई परमानंद मेहता तथा पिता देवनारायण मेहता के साथ खेत पर पहुंचे और वहां पर पहले से मौजुद लाठी हथियार लोगों से ऐसा करने को2 मना किए। उसी पर अनमोल कुमार भारती सहित अन्य लोग अचानक तीनों पर हमला बोल दिया और पीट पीटकर जख्मी कर दिया। तीनों को इलाज हेतु सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही लाया गया जहां से देवनारायण मेहता को बेहतर इलाज के दरभंगा रेफर कर दिया। घटना को लेकर रामानंद मेहता द्वारा भपटियाही थाना में कांड संख्या 165/22 धारा 147, 148, 149 ,341, 323, 427, 379, 308, 504, 506 भा द वि अंकित कराया गया है। थाना अध्यक्ष राघव शरण ने बताया की घटना के मुख्य अनमोल कुमार भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा शेष की गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love