राघोपुर में आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया.
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

ललितग्राम-सहरसा रेलखंड पर राघोपुर-सरायगढ़ के बीच सिमराही नगर पंचायत के रामपुर में मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे ट्रेक को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान ललितग्राम-सहरसा डेमो ट्रेन को रोककर स्थानीय लोगों ने अपना विरोध जताया. ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन से मंगलवार दोपहर करीब आधे घंटे के लिए ट्रेन का परिचालन बंद रहा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे के द्वारा रामपुर में एनएच 106 से एनएच 57 को जोड़ने वाली सड़क को रेलवे द्वारा पटरी के दोनों किनारे गढ्ढा खोद कर आवाजाही को बंद कर दिया, बताया कि जब से बड़ी लाइन ट्रेन की परिचालन शुरू हुई है तब से ही रेलवे द्वारा इस सड़क पर गढ्ढा खोद कर आवाजाही को बंद कर दिया है जिस वजह से ग्रामीणों को रेलवे ट्रेक के इसपार से उसपार जाने में काफी कठनाई का सामना करना पड़ता है। रेलवे ट्रेक के दोनों और करीब हजारों की संख्या में लोगो की आबादी है।

ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि रेलवे द्वारा यहां पुनः सड़क निर्माण कर रेलवे ढाला बनाया जाय जिससे लोगो को आने-जाने में परेशानी नही होगी और ट्रेन को गुजरने में भी कोई दिक्कत नही होगी।
काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के ड्राइव और गार्ड के समझाने बुझाने व लिखित आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और ट्रेन को रवाना किया।

