विष्णु पेरूमल मंदिर के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पेड़ से टकराया/
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के विष्णु पेरूमल मंदिर एनएच 106 पर गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पेड़ से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि राघोपुर निवासी अमित कुमार बर्मा (32) ई-रिक्शा चालक है। गुरुवार की रात वह सिमराही बाजार से तीन सवारियों को लेकर ई-रिक्शा से गणपतगंज बाजार जा रहा था। इसी क्रम में विष्णु पेरूमल मंदिर के पास अचानक ई-रिक्शा चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण ई-रिक्शा पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक सहित ई-रिक्शा सवार धरहरा वार्ड 10 निवासी सरजू मरीक (40), धरहरा वार्ड 10 निवासी प्रमिला देवी (35) पति जोगेंद्र यादव, देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी निवासी मुन्ना कुमार (30) घायल हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
——–

