राघोपुर: भाजपा नेता के बड़े भाई के निधन पर गांव में शोक का माहौल।

ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर सुपौल

भाजपा नेता प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत के बड़े भाई व समाजसेवी सिमराही निवासी 71 वर्षीय नगीना प्रसाद भगत का शनिवार की अहले सुबह निधन हो गया। जानकारी अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर छा गई। जानकारी मिलते हुए उनके आवास पर अंतिम दर्शन हेतु लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों ने आवास पर पहुंचकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया व पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

संवेदना व्यक्त करने वालों में सचिन माधोगड़िया, बैद्यनाथ यादव, उमेश गुप्ता, डॉ संजय सिंह, गणेश चौधरी, डॉ अजय कुमार डॉ निरंजन कुमार झा, बिनोद ओझा, डॉ उमेश सिंह, अशोक भगत, उप प्रमुख सतीश कुमार सिंह भूपेंद्र प्रसाद यादव, प्रो कमल यादव, परमेश्वरी सिंह यादव, बुधु दास, अमरजीत कुमार, दिलीप पूर्वे, भक्ति साह, लालजी स्वर्णकार, गोपीकान्त झा, मनोज राय सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Spread the love