चोरी की गई बाइक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने परसरमा से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर :थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के करजाईन रोड से बीते 21 मई को चोरी की गई बाइक को पुलिस ने सोमवार की शाम परसरमा चौक के पास से बरामद कर लिया है। मौके से बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि बीते 21 मई को मोतीपुर पंचायत वार्ड 3 निवासी श्रवण कुमार यादव ने एक बाइक के चोरी होने को लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
सोमवार की शाम परसरमा गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में बलुआ थाना क्षेत्र निवासी मुकेश मेहता के पास से उक्त चोरी की गई बाइक को बाइक को बरामद किया।
मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोरोना जांच के बाद जेल भेजा जा रहा है।
बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है।

