कृषि समन्वयक ने किसानों को फसल तथा पशुओं को ठंड से बचने के लिए दिया जा रहा है खास खास सुझाव
संतोष कामत, निर्मली, सुपौल

निर्मली प्रखंड में कृषि समन्वयक फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर विश्वनाथ भारती ने बताया कि मैं अपने सभी किसान सलाहकार भाइयों को अपने-अपने पंचायतों में किसानों से मिलकर फसलों को सुरक्षित और पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों से मिलकर उन्हें फसलों को मौसम के अनुकूल सलाह दिया जा रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि अभी जो मौसम में ठंड पड़ रही हैअगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इस दौरान पछिया हवा चलेगी। ठंड में बढ़ोतरी होगी। सुबह और रात में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है इसलिए किसान भाइयों को अपने फसल तथा पशुओं की खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है | अति आवश्यक ना हो तो अभी किसी भी तरह का दवाई का छिड़काव ना करें एवं पशुओं की टीकाकरण के लिए अभी कुछ दिन रुक जाए एवं संभव हो तो पशुओं को जुट के बोरे ओढ़ाए एवं निचे पुआल बिछाकर सुलाएं | घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता में कमी आएगी इसलिए ज्यादा जरुरी ना हो तो रात के समय बाहर ना निकले | 4 से 8 तारीख के बिच न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की सम्भावना है। तापमान में गिरावट होने के कारण फसलों में पाला लगाने की सम्भावना बढ़ेगी। किसान भाइयों को संभावित पाले से फसलों एवम सब्जियों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है।

