प्रतापगंज: थानाक्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 57 बांस चौक के समीप मैट्रिक का परीक्षा देकर वापस सिमराही अपने घर जाने के क्रम में खड़ी ट्रक्टर में बाइक सवार ने मारी ठोकर, रेफर ।

राकेश कुमार, प्रतापगंज,

प्रतापगंज: थानाक्षेत्र से गुजरने वाली एनएच 57 बांस चौक के समीप मैट्रिक का परीक्षा देकर वापस सिमराही अपने घर जाने के क्रम में खड़ी ट्रक्टर में बाइक सवार ने मारी ठोकर। ठोकर लगने से बाइक सवार दोनों लड़का गम्भीर रुप से जख्मी। प्राथमिक इलाज के बाद एक को किया गया हायर सेंटर रेफर। प्राप्त जानकारी अनुसार एनएच 57 बांस चौक के समीप सड़क किनारे एक ट्रक्टर पहले से खड़ी थी। प्रतापगंज से सिमराही की ओर एक बाइक तेज गति से जा रहा था। उसी वक्त बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक्टर में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बाइक सवार घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। जोड़दार ठोकर की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

उसी वक्त गस्ती कर रहे पुलिस गाड़ी भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अपने गाड़ी में बैठाकर प्रतापगंज हॉस्पिटल लाया गया। घायल मोनू कुमार मेहता ने बताया कि सिमराही गांधी नगर वार्ड 3 निवासी बिजय चौधरी के पुत्र राजा कुमार चौधरी के साथ मैट्रिक का परीक्षा देने त्रिवेणीगंज गया हुआ था। परीक्षा देकर वापस अपने घर जाने के क्रम में बाइक का एक्सीडेंट हो गया। तब तक मे घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वही उपस्थित डॉ ने राजा चौधरी का गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि मोनू को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

Spread the love