मुखिया संघ के बाद अब सरपंच संघ का धरना,11 सूत्री माँगों को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट:- विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार


बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग का दिन बिल्कुल भी सही नही चल रहा है। बिहार प्रदेश के सभी पंचायतों के देखभाल के लिए मुखिया के जिम्मे होता है, लेकिन पिछले कई दिनों से मुखिया संघ के हड़ताल पर जाने के बाद पंचायत का सारा दारोमदार सरपंच पर ही आ गया था। लेकिन अब सभी पंचायत के सरपंचों के द्वारा सामूहिक हड़ताल पर जाने की भी बात होने लगी है। जिले के राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के सरपंच और पंच ने 11 सुत्री मांगों को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन किया। सरपंच संघ के अध्यक्ष युवराज मंडल ने बताया कि हम सभी सरपंचों को अपने पंचायत में 365 दिन काम करना पड़ता है, लेकिन हम लोगों को ना कोई सुरक्षा है, ना किसी प्रकार की सुविधा है और ना किसी प्रकार का कोई सरकारी सहयोग मिलता है। वही सरपंच बिनोद कुमार शर्मा बताया कि पंचायत की जनता हमलोगों को मुखिया के भांति ही हम लोगों वोट करती है।सभी सरपंचों और पंचों ने सरकार से माँग की है कि हम लोगों को बेतन बढ़ाया जाए। सरपंचों और पंचों ने विभिन्न मांगों को लेकर 11 सुत्री मांगों का ज्ञापन तैयार कर धरना प्रदर्शन कर रहे है। सभी ने बताया कि जब तक सरकार हमारे 11 सुत्री मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तब तक हम लोगों का सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सरपंच और पंच ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर युवराज मंडल ग्राम कचहरी राघोपुर सरपंच संध अध्यक्ष , फिंगलास पंचायत सरपंच संघ उपाध्यक्ष सुभाष कुमार , विशनपुर दौलत सरपंच संघ प्रखंड सचिव बिनोद कुमार शर्मा, देवीपुर पंचायत सरपंच देव नारायण मेहता सहित अन्य मौजूद थे।

