हल्की बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली हो जाती है गुल
दिवाकर कुमार/फारबिसगंज
फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सैफगंज सहित आस-पास के इलाकों में शनिवार रात को हुई बारिश के बाद अधिकतर स्थानों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं रहने पर लोगो को परेशानिया बढ़ जाती है। वही स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि हरिपुर से सैफगंज तक कही-कही तो तार पर पेड़ों की डाल या टहनियां टूट कर गिरने या तार से टकरा जाने के कारण बिजली आपूर्ति हमेशा प्रभावित होते रहती है।

इसे दूर करने के लिए सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छटाई बिजली विभाग द्वारा नही करायी जा रही है जिससे फॉल्ट हो जाता है।जानकारी के अनुसार शनिवार रात को हुई हल्की बारिश के बाद बिजली बाधित हो गई।जिसके बाद करीब सैफगंज में 10 से 12 घण्टे तक बाधित रही ।

