सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को ICU में भर्ती कर परिजन फरार..अस्पताल कर्मी के उड़े होश

बेगूसराय: मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली खबर बेगूसराय के निजी अस्पताल से सामने आ रही है जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मरीज को आईसीयू में भर्ती कराकर परिजन फरार हो गए।यह घटना जिले के चर्चित निजी अस्पताल धृति जीवन की है।इस मामले को लेकर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि बीते 1 अप्रैल को कुछ लोगों के साथ आकर आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति को नाजुक देख उसकी जान बचाने के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन भर्ती के बाद परिजन सहित मरीज की पत्नी तक उसे अपनी हाल पर छोड़ अस्पताल से भाग खड़ा हुआ।डॉक्टर ने बताया मरीजआइसक्रीम विक्रेता है और उसी दौरान बाइक की ठोकर से जख्मी हो गया था।उन्होंने बताया कि भर्ती मरीज की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव के 50 वर्षीय अधेड़ योगेंद्र सहनी के रूप में बताया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी हालात में जब मरीज की जान खतरे में हो एक परिजन की मौजूदगी रोगी को दुःख झेलने में साहस बढ़ाता है और ऐसी हालत में भी उसकी पत्नी बेचनी देवी भी उसे छोड़ दिया और भाग खड़ी हुई।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भेज दी गई है। आपको बता दें कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा प्राप्त है।बावजूद इसके अनेकों डॉक्टर पर तरह तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं इसके बाद भी डॉक्टर रोगी की जान बचाने के लिए कोई भी कसर नही छोड़ते।लेकिन संवेदनहीन परिजनों की इस कदम से न केवल मरीज की जान के लिए खतरे बढ़ा दिया बल्कि मानवता को शर्मसार करने से इंकार नहीं किया जा सकता।फिलहाल स्थिति नाजुक के बाद भी मरीज डॉक्टर की गहन देख रेख में शहर के धृति जीवन निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहकर इलाजरत है जहां उसकी जान खतरे में बताया जा रहा हैं

Spread the love