एसीएमओ ने किया नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण ।

*टीबी सेंटर पर कर्मी थे अनुपस्थित, अधिकारियों ने स्पष्टीकरण पूछे जाने की कहीं बात*

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर : बिहार सरकार की योजनाओं के तहत स्वास्थ्य विभाग को काफी मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, सरकार की करोड़ों रुपए की योजनाएं इसमें शामिल रहती है लेकिन कई स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बद से बदतर है, उसे दुरुस्त व मजबूत करने के लिए सरकार के द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है ,उसी बाबत स्वास्थ्य विभाग की एसीएमओ डॉ अंजना कुमारी ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी कर्मियों को ज्यादा से ज्यादा परिवार नियोजन की योजनाओं का लाभ दिलवाने के पीएचसी प्रभारी और प्रबंधक को निर्देशित किया. उन्होंने आगामी परिवार नियोजन पखवाड़ा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. एसीएमओ टीबी सेंटर पर भी गयी, जहां एक कर्मी अनुपस्थित पाया गया. जबकि बात सामने आयी की टीबी सेंटर के अधिकांश कर्मी रोजाना दिन के ग्यारह बजे आते हैं और डेढ़ बजे ही चले जाते हैं. एसीएमओ ने अनुपस्थित कर्मी से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही. अस्पताल की सुविधाओं को लेकर एसीएमओ ने अस्पताल के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक किया. उन्होंने दवाओं की उपलब्धता पर अधिक बल दिया और अस्पताल से संबंधित लोगों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि जो भी रोगी यहां आए वे पूरा पूरा दवाई लेकर यहां जाएं, किसी भी प्रकार की दवाई लोगों को बाजार से नहीं खरीदना पड़े. उन्होंने सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को संजीदगी से कार्य करने का निर्देश दिया।

Spread the love