यूरिया निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाया है

छातापुर, राजकुमार झा

रामपुर और माधोपुर पंचायत के किसानों ने बीएओ को आवेदन देकर मयंक फर्टिलाइजर पर यूरिया निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने का आरोप लगाया है। बीएओ को दिए गए आवेदन का प्रतिलिपि बीडीओ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, एसडीएम, डीईओ और डीएम सहित बिहार सरकार के कृषि मंत्री को भी भेजा है। आवेदन में बताया है कि रामपुर पंचायत के वार्ड 3 स्थित मयंक फर्टिलाइजर द्वारा रामपुर और माधोपुर के किसानों को यूरिया का निर्धारित कीमत 266 के जगह 650 रुपया लेता है और साथ में दो किलोग्राम का युर्जा नामक उर्वरक जबरन देता है। यूरिया का अधिक कीमत और दो किलोग्राम का युर्जा नामक उर्वरक का विरोध करने पर दुकानदार द्वारा धमकी दिया जाता है कि जहां शिकायत करना है जा के करो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, इतना ही नहीं किसानों के साथ उक्त दुकानदार द्वारा दुर्व्यवहार भी किया जाता है। ज्यादा विरोध करने पर लोकल किसान को यूरिया नहीं देकर बाहर वाला किसान को यूरिया देता है। जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी का निर्देश है कि उचित कीमत पर यूरिया बेचने और दो किलोग्राम का ऊर्जा नामक उर्वरक जबर्दस्ती किसी भी किसान को नहीं देना है। फिर भी उक्त दुकानदार द्वारा यूरिया का अधिक कीमत और साथ मे दो किलोग्राम का उर्वरक दिया जाता है। किसानों ने बताया कि उक्त दुकानदार बीमार रहता है और उनके दुकान पर दुकानदार का पत्नी और बेटी रहती है,अधिक कीमत लेने का विरोध करने पर उनके पत्नी द्वारा झूठे मुकदमे में फसाने का धमकी भी दिया जाता है।

Spread the love