सरकारी सड़क की जेसीबी से मिट्टी कटाई का लगाया आरोप
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के नरहा गांव के वार्ड दो से एक सरकारी कच्ची सड़क की मिट्टी कटाई का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्य महिला ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है।

दिए गए ज्ञापन में फिंगलास पंचायत के वार्ड दो सदस्य चंदा देवी ने कहा कि फिंगलास पंचायत के नरहा वार्ड 2 निवासी प्रमोद कुमार यादव, इनोद कुमार यादव अपने जेसीबी से वार्ड 2 के ही एक सरकारी कच्ची सड़क से मिट्टी कटाई कर अपने खेत में डाल रहा था। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मामले में डीएम से जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

