राघोपुर : अपहरण मामले में नाबालिग लड़की के साथ आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के माणिकचंद चकला वार्ड 2 से बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में दर्ज केस के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी के पास से बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात गणपतगंज बाजार से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में दर्ज केस के नामजद आरोपी माणिकचंद चकला वार्ड 2 निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया। मौके से अपहरण की गई नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
———–

