प्रखंड क्षेत्र के रेफरल अस्पताल राघोपुर में सरकार के आदेशानुसार महाअभियान बूस्टर डोज एवं सेकंड डोज़ लगाया गया…….
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
रेफरल अस्पताल राघोपुर में बिहार सरकार के आदेशानुसार राघोपुर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्र ,उप स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी जगहों पर आज महाअभियान बूस्टर डोज एवं सेकेंड डोज लगाया गया ।
जानकारी देते प्रखण्ड हैल्थ प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि कोविड से बचने का एक ही उपाय कोविड टीका सभी लोग करवा लें।
चौथी लहर के मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार ने कोविड टीकाकरण अभियान तेज की ।

अभियान में शामिल स्वास्थ्य कर्मी
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम, डॉ निलेश प्रधान, डॉ इरफान अहमद, प्रखण्ड हैल्थ प्रबंधक मुकेश कुमार WHO मोनिटर, नागेश्वर प्रसाद, कोल चैन नरेश कुमार दास ,कन्हैया राय, लिला नंद सिंह Skill India रंजीत महासेठ प्रशांत झा एवं प्रखण्ड के सभी एएनएम मौजूद थे

