प्रतापगंज/सुपौल: एनएच 57 पार करने में हुई दुर्घटना, ईलाज के दौरान मौत।
राकेश कुमार प्रतापगंज सुपौल

थानाक्षेत्र के दुआनियां मोड़ के समीप एनएच 57 सड़क क्रोस करने के दरमियां 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत तेज गति से जा रहे चार चक्का वाहन के चपेट में आने से हो गई। जानकारी अनुसार थानाक्षेत्र बलुआ स्थित शिवनगर गांव निवासी तेजनारायण साह मंगलवार को साइकिल लेकर अपने घर थानाक्षेत्र प्रतापगंज स्थित टेकुना पंचायत के परसावीरवल गांव मेहमानी करने जा रहे थे। उसी क्रम में दुआनियां मोड़ के समीप एनएच 57 क्रोस करने के दरमियां तेज गति से फॉरविसगंज से सिमराही की ओर जा रहे बीआर 50 एम 5004 नम्बर की कार से जोड़दार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति तथा साइकिल दोनों सड़क पर गिर गया। जिसे उसी कार का ड्राइवर के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी प्रतापगंज लाया गया। जहां उसकी मौत इलाज का दौरान हो गई। जिसकी पुष्टि मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ ललित कुमार ने किया । वही घायल व्यक्ति के साइकिल पर नाम पता तथा मोवाईल नम्बर होने के कारण उक्त व्यक्ति के परिजन को इस घटना की जानकारी दी गई। इस दरमियान घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने पीएचसी प्रतापगंज पहुंचकर गाड़ी और ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जाएगी।

