सिमराही बाजार से उचक्के बाइक के कर हुए फरार
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के करजाइन रोड से गुरुवार को उचक्कों ने एक बाइक की चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना में दिए गए आवेदन में सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड 12 निवासी नवीन कुमार पांडेय ने कहा कि गुरुवार को वह अपने चाचा अमरेन्द्र कुमार के एक बाइक बीआर 50 यू 9232 को लेकर अपनी चाची के साथ ईलाज के लिए सिमराही बाजार के करजाइन रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पर गया था। इसी क्रम में वह क्लिनिक के बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका।
इधर, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द बाइक को बरामद कर लिया जाएगा।
————

