राघोपुर में एमएलसी चुनाव में लगभग 97 फीसद हुआ मतदान
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपना मतदान किया। इस दौरान डीएम कौशल कुमार और एसपी डी अमरकेश ने भी प्रखंड कार्यालय में चल रहे वोटिंग का जायजा लिया।
मामले में पीठासीन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार चौपाल ने बताया कि कुल 262 मतदाताओं में 254 लगभग 97 फीसद मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
——

