सुपौल: राघोपुर में एक युवक ने खुद को मारी गोली, मौत ।

सुरेश सिंह के साथ ब्रजेश कुमार , राघोपुर

थाना क्षेत्र के पिपराही पंचायत वार्ड 7 के एक युवक ने खुद के सिर में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच सन्नी फैल गई।
बताया जा रहा कि पिपराही पंचायत के वार्ड 7 निवासी स्व लाल सिंह के छोटे पुत्र नीतीश कुमार (24) ने रविवार सुबह अपने घर में अकेले था। घर के लोग पूजा करने मंदिर गए थे। इसी दौरान नीतीश ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटी और ईलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नीतीश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। ईलाज के लिए ले जाते समय ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद मृतक की मां शोभा देवी ने बताया कि नीतीश की मानसिक हालत अच्छी नहीं थी। घटना से पहले रविवार सुबह को ही नीतीश ने अपने घर के ग्रिल में सिर से ठोकर मारकर खुद को घायल कर लिया था।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
——-
– तीन भाई-बहनों में छोटा था नीतीश

बताया जा रहा कि नीतीश अपने तीन भाई-बहनों में छोटा था। कुछ साल पहले अचानक नीतीश के पिता बीमार हुए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत के बाद घर का जिम्मा बड़े भाई राजा कुमार सिंह और नीतीश के कंधे पर ही था। नीतीश के बड़े भाई राजा बस में किरानी का काम करते हैं। कुछ माह पहले तक नीतीश छोटे-मोटे काम कर घर खर्च में सहयोग करता था। बहन गुड़िया की शादी पिता स्व लाल सिंह ने ही कराया था। कुछ माह पहले नीतीश के बड़े भाई राजा सिंह की शादी हुई है। बताया जाता है कि नीतीश कुछ दिन से कोई काम-धंधा नहीं कर रहा था। हालांकि घटना के बाद मां शोभा देवी का कहना था कि नीतीश की दिमागी हालत ठीक नहीं था।
घटना के बाद नीतीश की मां सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना सुनकर लोग अचंभित दिखे।
——-

Spread the love