सिमराही : जेपी चौराहे पर सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, घायल ।
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के जेपी चौराह के पास एनएच 57 पर रविवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से सड़क पार कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आनन-फानन में 112 पुलिस वैन की मदद से घायल को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि मधेपुरा जिला निवासी भोला साह (35) सिमराही बाजार के एक दुकान में हलवाई का काम करता है। रविवार की रात वह सिमराही चौक पर किसी सामान की खरीदारी करने जा रहा था। इसी क्रम में जेपी चौराहा एनएच 57 पर प्रतापगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे साइड से ठोकर मार दिया। घटना के बाद मौके से आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी 112 वैन पुलिस को दिया।
सूचना के बाद पहुंची 112 पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है।
112 वैन के पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है। पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है।
वहीं मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————

