कोरियापट्टी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर :थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी में मंगलवार को बकरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। घटना में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया।


कोरियापट्टी निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी, पति गुलट यादव ने बताया कि बकरी द्वारा पत्ता खाने को लेकर कोरियापट्टी निवासी मिस्टर यादव, सुंदर यादव, रीता देवी, जागो यादव, रूपेश कुमार ने मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि थाना में शिकायत की है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
———-

Spread the love