भीमपुर: 2019 के एक वारंटी गिरफ्तार।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठुट्ठी पंचायत वार्ड नंबर 8 में पुलिस द्वारा मगंलवार की रात छापेमारी कर फरार चल रहे एक वारंटी को भीमपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के ठुठ्ठी पंचायत निवासी मोहम्मद शहीद के ऊपर न्यायालय ने 2019 के कांड संख्या 63/19 के एक मारपीट के मामले को लेकर वारंट जारी किया था। जिसमें वे फरार चल रहे थे। वारंट के आधार पर भीमपुर पुलिस ने उनके घर पर विशेष समकालीन अभियान के दौरान छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। जिसके बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भीमपुर थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया एक वारंटी को छापामारी के दौरान रेस्ट किया गया है। जिसे बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

