सुल्तानगंज में गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक छात्र डूबा।

शयामानंद सिह भागलपूर

भागलपूर के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर गंगा घाट के नदी में स्नान करने के दौरान पांव फिसलने से अचानक गहरी पानी में चले जाने से एक छात्र एक डूब गया वही डूबे युवक की पहचान सुल्तानगंज के पिलदौरी मोहल्ले निवासी किशोर धरती के 14 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार की रूप में हुई है वही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है वही सुबह तक डूबे छात्र का पता नहीं चल सका छात्र की खोजबीन करने में दूसरे दिन भी शुक्रवार को भी  ऑपरेशन चलाया जा रहा है वही डूबे छात्र प्रीतम कुमार कृष्णा नंद इंटर स्कूल की नौवीं कक्षा का छात्र है जो अपने एक अन्य साथी के साथ साइकिल से गंगा स्नान करने घाट पर आया था उसके साथ आए साथी ने इसकी सूचना घर वालों को दी गई इसके बाद पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन समय पर सूचना दिए जाने के बावजूद भी काफी देर बाद रिष्कयु ऑपरेशन चलाया गया डूबे छात्र की साइकिल देख छात्र के परिजन रोने बिखरने लगे बता दें कि पिछले 6 महीने में अजगैबीनाथ मंदिर गंगा घाट पर नदी में स्नान करने के दौरान दर्जनों भर से अधिक डूब गए जिसमे  सिर्फ 4 लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है जबकि दुबे अन्य लोगों का शव घटना के तीन-चार दिन बाद घटनास्थल से काफी दूर जाकर बरामद किया गया है

Spread the love