मझुआ के समीप एनएच 57 पर बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
ब्रजेश कुमार , सिमराही बाजार
राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर मझुआ के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि प्रतापगंज की ओर से बालू लदा एक ट्रक बीआर 50 जीए 7083 मझुआ के समीप मोड़ने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना राघोपुर थाना को दिया।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि घटना में किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। ट्रक मालिक को सूचना दी गई है।
इधर मौके पर क्रेन लगाकर पलटे ट्रक से बालू को निकाला जा रहा था।
——

