अररिया : उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मत्स्य पालन योजना का किया गया समीक्षात्मक बैठक ।
दिवाकर कुमार , अररिया

श्री मनोज कुमार, बि०प्र०से०, उप विकास आयुक्त, अररिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में समेकित मत्स्य पालन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा योजना से निर्मित/जीर्णोद्धरित निजी एवं सार्वजनिक तालाबों में मत्स्यपालन का कार्य कराने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को निर्देशित किया गया। साथ ही जीविका को हस्तांतरित 14 तलाबों का जीर्णोद्धार कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया। सहायक अभियंता, लघु जल संसाधन विभाग, अररिया को उपलब्ध कराए गये सार्वजनिक तालाबों का जिर्णोद्वार मानसून से पहले कराने का निदेश दिया गया।बिहार कोशी बेसिन योजना द्वारा संचालित बकरी पालन, बतख पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन, फीश सेलिंग सोप, नया तालाब निर्माण, फीश फीड मील इत्यादि में प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश टी०सी०, बिहार कोशी बेसिन को देते हुए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कराने का भी निदेश दिया गया। सहायक निदेशक उद्यान को फारबिसगंज अंचल अवस्थित पोठिया में मखाने की खेती Cluster में कराते हुए महा प्रबंधक उद्योग से समन्वय स्थापित कर मखाना प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। बैठक में सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रगतिशिल मत्स्यपालकों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण कराने तथा प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर कृषकों से मत्स्यपालन से संबंधित सूझाव प्राप्त करने का भी निदेश जिला मत्स्य पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

