वन विभाग द्वारा गांव से एक जहरीले गेहुअन को पकड़ा गया।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में वन विभाग द्वारा एक सांप को पकड़ा गया। जानकारी अनुसार सांप नाग प्रजाति का गेहुअन बताया जा रहा है। कुछ दिनों से घर के आस पास में सांपों के घुसने से अफरा-तफरी मची हुई थी। जानकारी अनुसार मणिकांत झा के घर के समीप दोनों साप काफी दिनों से रह रहे थे। परंतु किसी को छती नहीं पहुंचाई थी। वही अब गर्मी बढ़ जाने के बाद से दोनों निकलकर रोड पर घूमते देखा जा रहा था। वही कभी कभाल दरवाजे, बरांडे सहित घर,आंगन में भी घूमते लोगों द्वारा देखा जाने लगा था। जिससे आस-पड़ोस के लोगों में भय का माहौल बना रहता था। आस-पड़ोस के लोग पवन झा,राजीव झा पप्पू झा,सुमन झा, बादल झा, अंकित कुमार , संपन कुमारी बताते है, रात को अगर किसी कार्य से घर से बाहर निकलते हैं तो साप रोड पर घूमते नजर आते है। वही कभी कभाल रास्ते पर आने-जाने वाले मोटरसाइकल के सामने भी आ जाया करती थी। जिसके बाद इस बात की सूचना सुपौल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई। वन विभाग से आए लोगो ने मोटर के मदद से पहले साप के बिल में पानी डाली जिसके बाद सांप के निकलने पर पकड़ा गया। वनपाल उपेंद्र मेहता बताते हैं कि जानकारी मिली थी एक जोड़ा सांप है। परंतु छानबीन करने के बाद में वन अधिकारियों द्वारा एक को पकड़ा गया है। जिसे वन में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। सांप को पकड़ने में वन विभाग के अधिकारियों में वनरक्षी मृत्युंजय कुमार ,चंदन कुमार, एवं 6 दैनिक सुरक्षा मजदूर मौजूद थे।।।

