सिमराही सड़क पार कर रहे बालक को मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने मारी टक्कर बालक हुआ जख्मी।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 57 पर सड़क पार करने के दौरान सरायगढ़ की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दिया। वही घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति एवं बच्चा सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी बच्चा की पहचान सिमराही वार्ड नम्बर 2 निवासी मो सालाउद्दीन के 13 वर्षीय पुत्र समीर 13 के रूप में किया गया। वहीं बाइक चालक की पहचान सिमराही वार्ड नम्बर 6 निवासी मो अफरोज के रूप में किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी राघोपुर पुलिस को देते हुए जख्मी दोंनो को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जख्मी बालक को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। घटना में जख्मी बालक समीर का दाया पैर का हड्डी टूट गया है। वहीं घटना की सुचना पर राघोपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए रेफरल अस्पताल पहुंचकर जख्मी का हाल जाना।
इस बावत राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया की घटना की जानकारी हुई है। पीड़ित पक्ष से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Spread the love