राघोपुर में लूट किए गए सामान के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र में हुए एक लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक बदमाश के साथ नकद रुपए, दो बाइक, दो मोबाइल को बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की।
राघोपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि बीते 29 अप्रैल को मधुबनी जिला निवासी मो. मुन्ना अंसारी ने थाना में आवेदन देकर कहा कि वह एक पिकअप बीआर 32 जीबी 3793 से एक ऑटो मोबाइल का बाइक पार्ट्स वितरण कर रहा था। किसान चौक से 300 मीटर उत्तर पुल के पास दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर घेरते हुए उसे हथियार दिखाकर रोक लिया। लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर हैंड बैग में रखे 75 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस, गाड़ी का ऑनर बुक लूट कर निकल गया। पीड़ित ने राघोपुर थाना में आवेदन दिया। आवेदन पर केस दर्ज कर अनुसंधान और छानबीन शुरू किया। इसी क्रम में गुप्त सूचना और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लूटकांड में शामिल जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड 17 निवासी मो. अंजार आलम के पास से एक बाइक और 12 हजार रुपए नकद बरामद किया। वहीं लूटकांड में शामिल दूसरा बदमाश जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड 20 निवासी राजेश कुमार के घर छापेमारी करते हुए आरोपी के घर से लूट में इस्तेमाल एक बाइक, लूटे गए 14 हजार दो सौ रुपए, एक बैग, ऑनर बुक फोटोकॉपी बरामद कर लिया। आरोपी राजेश फरार हो गया। लूटकांड में शामिल तीसरा आरोपी अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र निवासी के हटिया टोला बैरक वार्ड 10 निवासी ईश्वरचंद्र यादव हत्या के केस में जेल में बंद है। जिसे रिमांड पर लेकर कार्रवाई किया जाएगा। छापेमारी दल में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी, पुअनि बालेश्वर कुमार, जदिया थाना के पुअनि विकास कुमार, डीआईयू टीम सहित शस्त्र बल शामिल थे।
——-

