शाहपुर पृथ्वीपट्टी में दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत भवन के पास रविवार की रात दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के वार्ड 6 निवासी महेन्द्र राय (52) एक बाइक से किसी काम को लेकर सिमरी जा रहा था। इसी क्रम में शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत भवन के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक चालक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महेन्द राय गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया सह सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय को दिया। जिसके बाद तुरंत मुखिया ने पहुंचकर लोगों के सहयोग से
घायल बाइक चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।

स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी

