बिहपुर अंतर्गत सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार खून से लहुलूहान पड़ा मिला घर का दरवाजा बंद होने के बाद जब उसे खुलवाया गया तो पूरा परिवार अचेत मिला. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।
रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर
भागलपुर :नवगछिया के पुलिस जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल मिले. इनमें एक व्यक्ति को मृत पाया गया है. जबकि अन्य चार लोगों की हालत नाजुक है. जख्मी में दो मासूम व एक महिला भी शामिल है.
खून से लथपथ पूरा परिवार
सोनवर्षा वार्ड नंबर 15 के हरिजन टोला की ये घटना है. बताया जा रहा है कि जिस परिवार के साथ ये घटना घटी है. उसके घर का दरवाजा सुबह बहुत देर तक नहीं खुला. जिसके बाद रमेश कुमार ने घर का दरवाजा खुलवाया तो सभी दंग रह गये. अंदर खून से लथपथ पूरा परिवार पड़ा था. जिसमें एक मृत व अन्य सभी बेहोशी थे. इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गयी. जिसको लेकर
बिहपुर पुलिस जांच में जुटी
उधर सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. इस पूरी घटना के पड़ताल में पुलिस जुट गयी है. घटना को लेकर अभी कुछ भी बात सामने नहीं आ सकी है. घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. वहीं कमरे के अंदर का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने रात में आराम से इस घटना को अंजाम दिया है ।

