धरहरा में वज्रपात की चपेट में आने से पशुओं समेत एक घर जले

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

 

राघोपुर :प्रखंड क्षेत्र के धरहरा पंचायत वार्ड 15 में मंगलवार दोपहर को आसमानी बिजली की चपेट में आने से दो पशुओं समेत एक घर जलकर राख हो गया।
धरहरा पंचायत के वार्ड 15 निवासी पीड़ित बमबम यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर को हो रहे बारिश के बीच तेज मेघ गर्जन के साथ आसमान से बिजली गिरने से उसके एक घर में बंधे एक भैंस और बकरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलस गया। वहीं बिजली की चपेट में आने से एक घर जलकर राख हो गया, वहीं एक घर के किवाड़, खिड़की, सहित कई अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया है।
पीड़ित श्री यादव ने बताया कि आसमानी बिजली की कहर में तकरीबन 2 लाख रुपए की उनकी आर्थिक क्षति हुई है। जिसकी शिकायत उन्होंने धरहरा मुखिया कमलेश प्रसाद साह के साथ सीओ प्रीति कुमारी और थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी को दूरभाष पर दिया है। लिखित आवेदन तैयार कर रहे हैं।


इधर, घटना की जानकारी के बाद पीड़ित के घर मुखिया कमलेश कुमार साह, लालू यादव, राजेश कुमार यादव, अमोद यादव, सहित कई अन्य लोग पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
पीड़ित परिवार ने सरकार से तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
वज्रपात के बाद प्रमुख मो. फिदा हुसैन ने पीड़ित को किया आर्थिक मदद किया ।

Spread the love