भीमपुर से दो,बलुआ से एक पियक्कड़ दौ वारण्टी गिरफ्तार।।
रिपोर्ट:- अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
भीमपुर और बलुआ पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर विभिन्न कांड में फरार चल रहे चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी देते हुए बलुआ थाना अध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि तुलसीपट्टी निवासी धनेश्वर दास एक कांड का अभियुक्त था,बिशनपुर शिवराम पंचायत के सरिया निवासी परबेज आलम महिला प्रतारणा केस का अभियुक्त था वही नाथपट्टी निवासी देव नारयण शर्मा को पुलिस ने शराब पीकर हो हल्ला मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

बताया कि सभी अभियुक्त पर कानूनी कारवाई करते हुए सुपौल जैल भेज दिया गया।उधर भीमपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात छापेमारी के दौरान फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए भीमपुर थाना अध्यक्ष रामा शंकर कुमार ने बताया कि दोनो व्यक्ति पिता पुत्र जीवछपुर पंचायत वार्ड 11 निवासी तनुक लाल मुखिया व राजकुमार मुखिया के विरुद्ध न्यालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।जिसके बाद भीमपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जैल भेज दिया गया है।

