रिपोर्ट: मनौवर आलम।
खंडहर में तब्दील राजकीय मध्य विद्यालय, प्रशासन मौन।
किशनगंज/ बिहार : में दशकों वर्ष पूर्व बने राजकीय दर्जा प्राप्त मध्य विद्यालय दिन-दिन खंडहर में तब्दील होती जा रही है परंतु शिक्षा विभाग विद्यालय के प्रति उदासीन है। जिला मुख्यालय के बीचों बीच व समाहरणालय से महज आधा किलोमीटर दूर शहर के डे मार्केट चौक स्थित संचालित राजकीय मध्य विद्यालय की सभी भवन टूटकर खंडहर में तब्दील हो गया है जिसकी वजह से बच्चों की संख्या दिन व दिन घटती जा रही है।

बताया जा रहा है कि पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई होने वाली राजकीय मध्य विद्यालय में मात्र 48 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन है। हालांकि विद्यालय में नामांकन के अनुरूप 75 प्रतिशत से अधिक छात्र- छात्रों की उपस्थित रहती है। पर दुर्भाग्य की बात यह है कि विद्यालय में काफी जमीन रहने के बावजूद भवन खंडहर में तब्दील हो जाने के बावजूद नया भवन नहीं बन पाया है जिसकी वजह से बरसात के मौसम में बच्चों को पढ़ाई करने तथा शिक्षकों को सर छुपाने के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वही भाजपा नेता शमीम अख्तर ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए महज दिखावा का ढिंढोरा पीटने का शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया।

वही इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त विद्यालय का मामला संज्ञान में आया है जो बहुत जल्द भवन निर्माण किए जाने की बात बताया।

