पुत्र की मौत के सदमे में आठवे दिन पिता की भी मौत, मातम
सुरेश कुमार सिंह के साथ विकाश आनंद सिमराही


सुपौल जिले की व्यापारिक हृदयस्थली सिमराही नगर पंचायत के वार्ड 6 निवासी युवक राजेश साह उर्फ शंकर साह की पिछले शनिवार इलाज के दौरान मौत हो गई थी।शंकर साह की दुःखद मौत से घर परिवार में मातम छाया हुआ था, सबसे अधिक सदमे में बुजुर्ग पिता दुःखी साह थे, जिन्हें अपने पुत्र से बहुत ज्यादे ही लगाव था। पुत्र शंकर की मौत से लगातार सदमे में रह रहे बुजुर्ग दुःखी साह आठ रोज बाद बुजुर्ग पिता की शनिवार करीब तीन बजे दिन में मौत हो गई। पुत्र पिता के निधन से स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय वार्ड पार्षद चन्दु दास, वार्ड पार्षद सतीश कुमार,पूर्व मुखिया बैधनाथ प्रसाद भगत, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र साह, दिलीप पुर्वे, बिनय भगत, अशोक भगत, प्रमोद शाह, जगदीश पुर्वे, शम्भू पुर्वे,विश्वजीत भगत, अमित भगत, संजय साह, कुन्दन विवेक ने इस दुःखद घटना पर संवेदना जाहिर करते घर परिवार के अन्य परिवारजन को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत और हौसला बनाए रखने की अपील की है। उनके निधन से लोगों को अपूर्णीय क्षति हुई है। समाज के लोगों के दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

