राष्ट्रीय युवा महासंघ कार्यकर्ताओं ने इंद्र मेघवाल को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजली जातिवादी शिक्षक को अविलंब फांसी की हो सजा
सुपौल :राष्ट्रीय युवा महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी में राजस्थान के जालौर में हुए मानवता को शर्मसार करने वाली जातिवाद और छुआछूत के शिकार हुए इंद्र मेघवाल हत्याकांड के विरोध में राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एलके निराला के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एलके निराला ने कहा राजस्थान के जालौर में मनुवादी व्यवस्था पर आधारित विद्यालय के जातिवादी छुआछूत मानसिकता से ग्रस्त शिक्षक ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के मासूम बच्चे उनके निजी मटका से पानी पीने के जुर्म में सजा-ए-मौत दीया वह भी तब जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था इस घटना की जितना भी निंदा की जाए वह कम ही होगी क्योंकि आजादी के 75 वर्ष बाद भी दलित शोषित पिछड़े वर्गों को पानी पीने तक की आजादी नहीं मिल पाई है छुआछूत और जातिवाद अभी भी ऐसे लोगों में व्याप्त है घटना की कड़ी निंदा करते हुए महासंघ अध्यक्ष ने राजस्थान सरकार पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द दोषी शिक्षक छैल सिंह को फांसी की सजा हो ताकि ऐसे जातिवादी मानसिकता ग्रस्त लोगों तक संदेश जा सके कि जातिवाद और छुआछूत का परिणाम क्या होता है महासंघ अध्यक्ष निराला ने घटना की आलोचना करते हुए कहा
जालोर में 20 जुलाई को शिक्षक द्वारा मारपीट की घटना हुई। उसकी बाद पुलिस की मदद से परिवार पर 2 लाख लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया। बच्चे की मौत हो गयी, तो मजबूरी में FIR दर्ज हुई और गिरफ़्तारी हुई। इस बीच वहाँ जाति पंचायत भी हो गयी दोषी को बचाने के लिए

लगभग एक महीने बाद पत्रकार वहाँ पहुँचे हैं, और मटका ढूँढ रहे हैं जो समझ से परे है राष्ट्रीय युवा महासंघ के मीडिया प्रवक्ता कृष्णा राज ने घटना के कड़ी निंदा करते हुए कहा यदि दोषियों को समय रहते फांसी की सजा नहीं होती है तो हम लोग राजस्थान कुच करने के लिए भी तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो वहां के अशोक गहलोत सरकार उनके पुलिस प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कुकृत्य का पर्दाफाश भी करेंगे जो पुलिस प्रशासन दोषी को बचाने के लिए वहां आज मटका खोज रहा है महीनों बाद और तरह-तरह की बेबुनियाद सवाल खड़ा कर दोषी को बचाना चाह रहा है जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त शिक्षक छैल सिंह को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा हम लोग राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी छातापुर के माध्यम से दोषी छैल सिंह को सख्त से सख्त सजा के लिए ज्ञापन भी सौंपे हैं राष्ट्रीय युवा महासंघ के मार्गदर्शक दिलीप यादव ने कहा आए दिनों वंचित समाज के ऊपर जो शैक्षणिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अंतिम पायदान पर खड़े हैं उनके साथ भेदभाव और जातीय उन्माद फैलाने की पूरी कोशिश हो रही है जिसे हम सभी ना काम करेंगे उसी कड़ी में राजस्थान के इंद्र मेघवाल की हत्या भी जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त शिक्षक ने छुआछूत को लेकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और सभी राजनीतिक पार्टियां खामोश है आखिर किस बात की सजा उस नौनिहाल को मिला है आखिर उनका गुनाह क्या था इंजीनियर चंदन यदुवंशी ने इन्द्रमेघवाल के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा ऐसे दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्यायिक लड़ाई में हम लोग उनके साथ हैं जब तक पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिलेगा हम लोग चरणबद्ध तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहेंगे शांति का ही दूसरा रूप क्रांति होता है। अंत में इंद्र मेघवाल के छायाचित्र पर सभी ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला और इंद्र मेघवाल के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया ऐसी घटना दोबारा ना घटे इसके लिए जातिवाद ग्रसित मानसिकता के शिक्षक छैल सिंह को फांसी की सजा के लिए कार्यकर्ता बार-बार नारेबाजी करते रहे। श्रद्धांजलि सभा का कैंडल आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा महासंघ के सुभाष यादव ओम प्रकाश कुमार नंदकिशोर यादव अशोक यादव ब्रह्मदेव यादव श्रवण यादव शंभू सादा सज्जन कुमार ( कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय युवा महासंघ) प्रमोद राम विरेंद्र रामश्यामल राम कैलाश मेहता लालमोहन मेहता दिलखुश कुमार दिवाकर विकास कुमार संतन कुमार सुशील साह रामविलास साह संदीप रामलाल मेहता अजीत बबलू जय प्रकाश राणा मुन्ना सुनील राकेश मिथिलेश मुकेश परिमल यादव अरविंद राजदीप संदीप रामकृष्ण ज्ञानंद रूपेश अमित दिलीप यादव बेचन यादव मुकेश रंजीत आदि उपस्थित रहे।जमुई में हुई पत्रकार गोलू यादव के हत्याकांड पर कार्यकर्ताओं ने अफसोस जताया और कहा पत्रकार की हत्या लोकतंत्र की हत्या है

