प्रतापगंज :सेवा निवृत्त शिक्षक के बैंक अकाउंट से उड़ाए 5 लाख , एफआईआर दर्ज ।

आशीष वर्मा , व्यूरो चीफ

प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के तेकुना पंचायत निवासी सेवा निवृत शिक्षक के खाते से फर्जी एसबीआई बैंक के आडिट सेक्शन कर्मी बन खाते से पांच लाख पच्चास हजार की निकासी कर ली। पीडित सेवा निवृत शिक्षक तारकेश्वर महतों ने थाना को आवेदन दे आवश्यक कारवाई करने की गुहार लगाई है। घटना 27 मई के शाम की बताई जा रही है। थाना को दिये आवेदन में तारकेश्वर महतों ने कहा है कि 27 मई की शाम तीन बजे के लगभग मेरे फोन पर कॉल आया। कहा जाने लगा कि मैं एसबीआई के आडिट सेक्शन से बोल रहा हूं। आपके खाते से सर्विस टेक्स के रूप में प्रतिमाह 1800 सौ रूपये काटे जा रहे हैं। क्या आप इसे बंद कराना चाहते हैं। हर माह एक बडी राशि कटने की बात जान श्री महतों बंद कराने को कहा। उसके एवज में कॉल करने वाले फर्जी एसबीआई कर्मी ने कुछ कागजात की मांग की। श्री महतों ने भी उसके द्वारा मांगे गये एटीएम कार्ड, पीन नम्बर, पासवर्ड के साथ ओटीपी साझा कर दिया। उसी दिन चार बजे जब अपने फोन पर आये मेसेज को देखा तो उनका होश उड गया। उनके खाते से पांच लाख पच्चास हजार की निकासी फर्जी एसबीआई कर्मी बन कर ली गई थी। हालांकि साईवर क्राईम से बचने के लिए बैंकों और समाचार पत्रों द्वारा लगातार लोगों को फोन पर आने वाले फर्जी कॉलों से बचने के लिए सचेत किया जाता रहा है। बावजूद पढ़े लिखे लोग भी मामूली लाभ के लिए लाखों की राशि खो रहे हैं। जब भी किसी के फोन पर ऐसा कोई कॉल आता है तो सबसे पहले उसकी सही जानकारी के लिए संबंधित बैंक से कॉल की पुष्टी अवश्य कर लेनी चाहिये ताकि आप आर्थिक घाटे से बच सकें।

Spread the love