
भीमपुर: पानी में डूबने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
सोनू आलम , भीमपुर, छातापुर, सुपौल
भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 में गुरुवार की दोपहर खेलने के दौरान 4 वर्षीय बच्चा का डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक करण कुमार गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी क्रम में सुरसर नदी के पानी फैलने के बाद घर के आसपास गहरे पानी में जाने के बाद घटना हुई। उसके बाद बच्चे की मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि घटना के बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। जानकारी के अनुसार भीमपुर वार्ड 14 निवासी सुभाष सिंह के 4 वर्षीय पुत्र पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। उस समय उसके माता पिता किसी काम हेतु घर से बाहर थे।
उसी क्रम में घर के आसपास गहरे पानी के चपेट में आ गया और डूब गया। जिसके बाद साथ खेल रहे कुछ बच्चों ने हो हल्ला किया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने स्थल पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन करने लगे। उसी खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। लिहाजा, बच्चे को देखते ही उसकी मां हीरामणि देवी व उसके पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं मृतक के माता पिता को रोते देख आसपास के लोग भी गमगीन हो गए। बहरहाल, घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटे हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद सूचना पर पहुंचे कर्मचारी केदारनाथ झा ने बताया कि घटना की जांच की गई है। जिसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा मृतक के परजिनों को दिलाने का प्रयाश किया जाएगा।
इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि बच्चे की डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन किया गया है। जिसके बाद मृतक की शव को पोष्टमार्टम हेतु सुपौल सदर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। जहां सारी प्रक्रिया होने बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।