जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत प्रशासन के विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम प्रशासन पर शराब माफियाओं से मिलकर शराब बेचने का लगा रहे है।
शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर में लगातार लोगों की मौत हो रही है बीते 10 दिनों की बात करें तो अब तक 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत संदिग्ध अवस्था में हो चुकी है और आशंका जहरीली शराब की जताई जा रही है। लेकिन प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। कल देर रात तक साहिबगंज में कुल 4 लोगों की मौत हुई है। शहर के साहिबगंज सुल्तानगंज सड़क को जामकर लोगों ने जमकर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से साहिबगंज के कुल 2लोगों की मौत हुई है। जिसमें से संदीप यादव, मिथुन कुमार निलेश कुमार शामिल है। वहीं छोटू साह मायागंज अस्पताल में भर्ती है उसकी आंख की रोशनी चली गई है। प्रदर्शन कर रहे आसपास के लोगों ने कहाकी साहिबगंज में खुलेआम शराब बिक्री हो रही है। प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं करता है।प्रशासन को इसकी सूचना कई बार दिए हैं। उन्होंने इसपर ध्यान नही दिया जिसके कारण लोगों की मौत हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साहेबगंज के ही मुन्ना चौधरी व श्याम चौधरी पर शराब बेचने का आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि जिनकी मौत हुई है सब उसके यहां से शराब लेकर गए थे।
बता दें कि बीते 10 दिनों में भागलपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन प्रशासन ने एक की भी मौत की पुष्टि नहीं की।शुरुआती दौर में जिलाधिकारी ने 5 लोगों की मौत पर सामान्य मौत की बात करते हुए जहरीली शराब से मौत को खारिज कर दिया था।

