भपटियाही: छिटही पलार गांव मे आग लगने से 24 घर खाक।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल


सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के छिटहीपलार गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से 10 से अधिक परिवार के घर जल गए। आगजनी की घटना में जिन लोगों का घर जला है उसमें मोहम्मद जाकिर नूर मोहम्मद मोहम्मद नसीर मोहिउद्दीन मोहम्मद तसलीम मोहम्मद खलील मोहम्मद अली अहमद मोहम्मद अबुल हसन मोहम्मद मोहसिन मोहम्मद वसीम सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है। ऐसे परिवारों के अनाज बर्तन कपड़ा सहित नकद और जेवरात जल जाने के कारण काफी समस्या बढ़ गई है। स्थानीय मुखिया पीड़ित परिवारों को सहयोग देने में लगे हुए हैं। मुखिया बीबी शाहनाज ने बताया कि आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। मोहम्मद जाकिर मोहम्मद अब्दुल्लाह मोहम्मद अफजल मनोज कुमार राजेश कुमार आदि ने बताया कि समय पर अग्निशामक के नहीं पहुंचने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

यदि समय पर अग्निशामक पहुंच जाता तो लोगों का घर बचाया जा सकता था। उधर अंचलाधिकारी पिंटू कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड में अग्निशामक के नहीं रहने से बार-बार परेशानी खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी को अग्निशामक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

Spread the love