प्रतापगंज/सुपौल: नमि नाथ जैन मंदिर में हुआ 18 अभिषेक पूजा का आयोजन ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज : बाजार स्थित भगवान नमि नाथ जैन मंदिर में 18 अभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। कलकत्ता से पधारे विधिकारक प्रदीप भाई और कीर्ति भाई ने तकरीबन तीन घंटे तक 18 अभिषेको से विभिन्न आयामों द्वारा भगवान नमिनाथ सहित सभी भगवानों की प्रतिमाओं का अभिषेक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न करवाया। पूजा के महत्व को बताते हुए कलकत्ता से आये महेन्द्र पारख ने बताया कि सालभर में मंदिर आने वालों से जो गलतियां और अशुद्धियों से असाधना होती हैं उसकी शुध्दि के लिए18 अभिषेक की पूजा की जाती है। जिससे मंदिर का शुद्धिकरण हो जाता है। अभिषेक कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। नवरत्न पारख द्वारा गाये भगवान नमिनाथ के भजनों से वातावरण भक्ति मय हो गया। नवरतन पारख ने बताया कि 21 फरवरी को गणपतगंज स्थित हरावत स्टेट द्वारा 150 वर्षों पुराने जैन मंदिर का निर्माण नये सिरे से करवाया जा रहा है। जिसकी भूमि पूजन पिछले दिन हीं पूरी की गई है। मंदिर निर्माण का शिलान्यास 21 फरवरी को किया जायेगा। मंदिर निर्माण होने की खबर से गणपतगंज जैन समाज में खुशी देखी जा रही है। अभिषेक के मौके पर मंदिर के व्यवस्थापक मान मल पारख, मुंबई और सूरत से सपरिवार पधारे नवरत्न पारख, पवन पारख सहित गणपतगंज से सपरिवार आये बाबला बाबू, टीकम चंद जैन, लक्ष्मीपत जैन, विनयकुमार जैन, सुरेंंद्र खजांची, विवेक खजांची, बाजार के जितेन्द्र सेठिया, विजय नौलखा सौरभ जैन सहित महिलाएं उपस्थित थीं।

