दो देसी कट्टा और 05गोली का खोका के साथ युवक गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-विकास आनन्द,कोसी ब्यूरो चीफ

राघोपुर थाना परिसर में आज पुलिस अधीक्षक सुपौल शैशव कुमार यादव और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते रात राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार और पुलिस अवर निरक्षक जैनेन्द्र कुमार झा सशस्त्र बल के साथ गश्ती एवं छापामारी के क्रम में ग्राम रामविशनपुर दहीपौरी रेलवे ढाला के पास पहुँचा एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आ रहा था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से रूकने हेतु ईशारा किया गया तो मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति मोटरसाईकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सोनु कुमार यादव पिता-सियाराम यादव सा०-दहीपौरी वार्ड नं0-02 थाना-राघोपुर जिला-सुपौल बताया। जब पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो उसके कमर से एक देशी कट्टा तथा मोटरसाईकिल के डिक्की से 31 एक देशी कट्टा एवं गोली का 05 खोखा बरामद हुआ। जिस संदर्भ में राघोपुर थाना काँड सं0-71/2024 दिनांक 03.03.2024 धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है।राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथिमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार यादव को जेल भेज दिया गया है साथ ही अभियुक्त द्वारा उपयोग किया जा रहा बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

Spread the love