प्रतापगंज/ सुपौल : पंसाहि नहर के पास मिट्टी में गड़ा मिला महिला का लाश, सनसनी।
आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज थानाक्षेत्र के सुरजापुर पंचायत वार्ड 13 स्थित पनसाहि नहर के समीप सोमवार को एक महिला की लाश मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। जिसे देखने के लिए दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पनसाहि नहर के समीप खेत में गड़ा लाश को जंगली जानवर (नरिया) 10-12 दिनों से मिट्टी खोदकर नोच रहा था।
जिससे बदबू भी आ रही थी। लेकिन खेत मे काम करने वाले मजदूर व नहर पर चलने वाले लोग कुछ ओर ही समझ रहे थे। सोमवार के दोपहर जब मृतक के बहन सुनीता देवी गुप्त सूचना पर अपनी बहन की लाश को खोजते हुए पनसाहि नहर पर पहुंची तो लोगो का भीड़ इकट्ठा हो गया। लोगो ने देख की गढ्ढे में लाश की सिर्फ हड्डी बची हुई थी। इस सम्बंध में मृतक महिला 20 वर्षीय चांदनी कुमारी की बहन सुनीता देवी ने बताया कि अपनी बहन की लाश की पहचान बाल से किया हूँ।
चांदनी का फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि राघोपुर थाना क्षेत्र के चम्पानगर पंचायत स्थित वार्ड 6 ब्रहामोत्रा निवासी रजय यादव की पुत्री है। जो कि 2022 में घर से भाग कर राघोपुर थाना क्षेत्र के चम्पानगर पंचायत स्थित वार्ड 5 लोकहा निवासी विद्यानंद मंडल के पुत्र बिजय मंडल से शादी की थी। शादी के बाद ये सब नेपाल में रह रहा था।
दो दिन पहले गुप्त जानकारी मिली कि लड़की लड़का के बुआ के घर प्रतापगंज स्थित सुरजापुर में थी। जहाँ पर उसकी हत्या कर उसे पनसाहि नहर के समीप खेत मे गाड़ दिया गया है। घटना की सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सअनि शर्मा पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।