प्रतापगंज/सुपौल: लूट की घटना के 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया घटना का उदभेदन, 4 गिरफ्तार।
आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात व्यवसायी से लूटपाट मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई कर चार अपराधियों को मोबाईल, नगद सहित एक बाईक को पकड़ने में बड़ी सफलता पायी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे चिलौनीदक्षिण पंचायत के दीवानगंज निवासी रंजीत कुमार चौधरी उर्फ टून टून चौधरी सीमराही बाजार से घर आ रहे थे। चिलौनी पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाईक को जबरन रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए उनका मोबाईल और नगदी पांच हजार रूपया छीन लिया था। इस क्रम में रंजीत के विरोध करने पर अपराधियों ने बट से मारकर रंजीत का सर भी फोड ड़ाला था। पीडित रंजीत ने रविवार को थाना में आवेदन दे अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होते हीं थानाध्यक्ष अपराधियों के गेंग का पता लगाने में जुट गये थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को बकरीद ड्यूटी के समय उन्हें फोन पर व्यवसायी के लूटे फोन का लोकेशन की जानकारी मिली। वे तत्क्षण अपने सहयोगी अवर निरीक्षक अंजलीकुमारी, अनि अमित कुमार और पुलिसबल के साथ प्राप्त लोकेशन की ओर राघोपुर थाना की ओर चल पड़े। जहां उन्होंंने राघोपुर पुलिस को साथ लेकर हुलास ढक्कन चौक के.पास पहूंचे। जहां पुलिस वाहन को देख चार युवक भागने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़ाये युवको में राहुल कुमार (20) सा. हुलास वार्ड 11, शिवशंकर सा. हुलास वार्ड 10.अभिषेक कुमार(19) हुलास वार्ड 8 तथा मनीष कुमार सा. सातेन पट्टी का रहने वाला बताया। पकड़े गये अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में लूटपाट कांड में शामिल होने की भी स्वीकारोक्ति की। गिरफ्तार चारों की तलाशी लेने पर पांच हजार नगद, तीन मोबाइल और एक हीरो स्पलेंडर प्लस नं. बीआर 38 ए फ 0113 बरामद की गई। जिसे थानाध्यक्ष ने बरामद सामान के साथ थाना लाये। पकडाये अपराधियों के विरूद्ध लूटपाट का मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष ने सोमवार को सभी अपराधियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

