किशनगंज, बिहार
रिपोर्ट: मनौवर आलम,

 

 

सैकड़ो गरीबों के बीच वार्ड पार्षद ने बांटे कंबल, मानव सेवा ही सच्ची सेवा करने की कहीं बात,।

किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद सह जदयू खेलकूद व कला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंजार आलम ने अपने आवास पर सैकड़ो गरीबों के बीच कंबल वितरण किया । वही उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों का सर्वे कराकर ठंड से परेशान लोगों के बीच कंबल का वितरण कर कुछ राहत देने का प्रयास किया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को अपने क्षेत्र के गरीबों के बीच कंबल तथा ठंड से बचने की अन्य सामग्री देकर सहायता करनी चाहिए। क्योंकि मानव सेवा करना ही सच्ची सेवा है। हम मानव की सेवा करने में ही ज्यादा महत्व रखते हैं। इस कड़ाके की ठंड में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गरीब तबके के लोग इस ठंड में अपने बच्चों को लेकर जीवन ज्ञापन करने में काफी परेशानी का सामना कर रहे है।

Spread the love