बक्सर से धीरज 

दुकान बंद करके घर लौट २हे स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियो ने मारी गोली..

चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर मिश्रवलिया के समीप शाम तकरीबन 8:00 बजे अज्ञात अपराध कर्मियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की कोशिश की और इस कोशिश में असफल रहने पर उन्होंने व्यवसायी को गोली मार दी. व्यवसायी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के बारी टोला निवासी विजय प्रसाद वर्मा नामक स्वर्ण व्यवसायी चौसा के दुर्गा मंदिर के समीप अपनी दुकान चलाते हैं. दुकान बंद कर देर शाम तकरीबन आठ बजे वह बक्सर के लिए चले. जैसे ही वह हादीपुर और मिश्रवलिया के बीच पहुंचे. अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक कर उनसे लूटपाट की कोशिश शुरु कर दी. उन्होंने इसका विरोध किया और बाइक लेकर तेजी से भागने लगे तो अपराधियों ने फायर झोंक दिया. गोली उनके कानी उंगली में लगी. इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे. उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुटे लेकिन, तब तक अपराधी भाग निकले थे. उन्होंने बताया कि अपराधी दो की संख्या में थे और चौसा की तरफ भाग गए.

Spread the love