चर्चित अरबिंद हत्याकांड के दो अभियुक्तों को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज/सुपौल: पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज और अन्य जुटाये पक्के सबूतों के आधार पर थाना के चर्चित अरविंद हत्या कांड में शामिल दो अहम् अभियुक्तों को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसे शनिवार को जिला न्यायालय में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अनुसार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हरियाणा के कैथल जिला के गुहाल थाना क्षेत्र के चिका गांव से की गई है। हत्या के बाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के घटहा वार्ड 9 निवासी मुकेश कुमार यादव और कौआखानी निवासी संजीव सुतिहार दोनों घर से फरार हो रोजी रोटी के लिए हरियाणा चले गये थे। श्री झा ने बताया कि अरविंद हत्या कांड के बाद सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया था। जिसमें गिरफ्तार दोनों को मृतक अरविंद के साथ हत्या के दिन होटल में खाना खाते देखा गया। उसी आधार पर दोनों को ट्रेस किया जाता रहा। अंतत: दोनों का लोकेशन हरियाणा के कैथल जिला के गुहाल थाना क्षेत्र का चिका गांव आया। दोनों का लोकेशन मिलते हीं इस बात की जानकारी पुलिस अधिक्षक को दी गई। उनके आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्री झा अपने सहयोगी पुअनि बालेश्वर कुमार, दो सशस्त्र बल के जवान और राहुल चौकीदार को अपनी टीम मे शामिल कर हरियाणा गये। जहां उन्होंने गुहाल थाना से सम्पर्क कर दोनो अभियुक्तों का लोकेशन दे उनकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपेक्षा की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुहाल थाना के पूर्ण सहयोग से हीं चिका गांव स्थित तिलक राम राइस मील से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थानाध्यक्ष के अनुसार हत्या कांड में प्रयुक्त स्कार्पियो में मुकेश ड्राइवर था, तो लाईनर का काम संजीव ने किया था। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने हत्या के कई संगीन राज भी उगले हैं। लेकिन पुलिस उसे स्पष्ट करने से बच रही है। थानाध्यक्ष बताते हैं कि हत्या के अधिकांश कारणों तक पुलिस पहूंच चुकी है। हत्या में शामिल बचे अपराधियों की गिरफ्तारी भी शिध्र कर लिया जायेगा। पुलिस के अनुसार मुकेश और संजीव की गिरफ्तारी के साथ हीं अरविंद हत्या कांड में अब तक छह अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। बतायें कि थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के सितुहर गांव से गुजरने वाली भैंगाधार बांध पर 6 फरवरी की रात चिलौनीउतर पंचायत के बेल्ही गांव निवासी अरविंद रजक की अपराधियों द्वारा पांच गोली मार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

Spread the love