धन्नु कुमार मिश्रा, अररिया बिहार
अररिया: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर बैरियर से टकराया 4 की मौत, 10 घायल, मचा कोहराम
अररिया के दियारी मजगामा पंचायत वार्ड नंबर 3 में शुक्रवार देर शाम सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर गार्डर बैरियर से टकरा गया,प्राप्त सूचना के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं । चारो मृतक के शव को सदर अस्पताल अररिया पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है तथा घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है । सदर अस्पताल अररिया में नगर थाना पुलिस, डायल 112, अंचलधिकारी अररिया और सिविल सर्जन, अररिया अस्पताल मे मौजूद हैं । इस घटना से पीडित परिजनो मे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।एएसपी अररिया रामपुकार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम मुस्तैदी से मौके पर काम कर रही है ।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर सांसद अररिया प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि यह घटना बहुत ही मर्माहत करने वाला और दुखदायी है । हमलोगों के साथ पुरे अररिया के लोग दुखी हैं ।एक्सीडेंट से मौत पर मदद के लिए सरकार का जो भी प्रावधान है वह मृतकों के परिजनों को अवश्य मिलेगा ।

